
कह दी बात
खुल के
बात अपने
दिल की
तो हो गया बवाल.....
तलाशते हो
यहां - वहां
रोज बाते चटपटी
मुहब्बत की
आँखें ने...जो
कही.. तो हुआ
वही.....जिसका
था.....अंदेशा
काफी भारी.....हुआ
बवाल.....
लिहाज कर गए
बड़ों का
झुका कर....आँख
तो हो गया...वही
घिसा-पिटा सा
बवाल.....
किया सवाल
डालकर आँखें
आखों में
कहलाई मैं
बवाली.....सोचा हमने
कि होगा कहा धोखे से
बावली की जगह
बवाली....पूछ लिया
तो हो गया....वही
वो मुंआ बवाल